Tuesday, September 1, 2026
Home उत्तराखंड ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश के एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर उपचाराधीन पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए पीड़िता को समुचित उपचार, सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी और ऋषिकेश थाना प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर वार्ता कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी भी ली। बताया गया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग छात्रा से संपर्क किया था। आरोप है कि इसके बाद उसे होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी फरार बताया जा रहा है। महिला आयोग अध्यक्ष ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज करने और मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि नाबालिगों को सोशल मीडिया के माध्यम से बहला-फुसलाकर अपराध का शिकार बनाए जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

 

होटल प्रबंधन की भूमिका की भी होगी जांच

मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड को पत्र भेजकर प्रदेश के होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि होटलों में कम से कम तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की व्यवस्था अनिवार्य की जाए, ताकि किसी घटना की जांच के दौरान पुलिस, महिला आयोग या एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा सके।

 

आयोग अध्यक्ष ने कहा कि नाबालिगों को बिना वैध पहचान पत्र और आयु सत्यापन के होटल में कमरा उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी होटल की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

RELATED ARTICLES

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पौड़ी- जनपद पौड़ी गढ़वाल में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे जनता दर्शन एवं जनता मिलन कार्यक्रम केवल शिकायत दर्ज...

SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन...

महाराज ने बाढ़ नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा

हरिद्वार। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर पुरकाजी मार्ग...

राहुल गांधी पर दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर कांग्रेस का DGP पर हमला, कहा – झूठी FIR निरस्त करो, नहीं तो प्रदेशव्यापी...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा है...

खड़गे जी के अपमान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कोतवाली में दी शिकायत, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

देहरादून, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून कोतवाली पहुंचकर हल्द्वानी के रामलीला...

भूमि विवाद से आर्थिक सहायता तक, समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं

जमीन फर्जीवाड़े और कब्जे की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को तत्काल कर्रवाई के आदेश बिन्हार क्षेत्र में भूसर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग,...