Tuesday, September 1, 2026
Home उत्तराखंड मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेते हुए जल्द सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बार-बार भूस्खलन होने के कारण सड़क का एक हिस्सा काफी संकरा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से आने वाली नदी अथवा जलधारा का पानी सड़क की ओर पहुंच रहा है। पानी के लगातार बहाव के चलते मिट्टी और मलबा खिसकने से भूस्खलन की समस्या बार-बार सामने आ रही है। इससे सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है। निरीक्षण के दौरान गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। मसूरी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे में मुख्य मार्ग की खराब स्थिति से पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस एवं स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, राकेश रावत, राकेश माथुर, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दयानंद, अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी समेत विभागीय अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पौड़ी- जनपद पौड़ी गढ़वाल में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे जनता दर्शन एवं जनता मिलन कार्यक्रम केवल शिकायत दर्ज...

SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन...

महाराज ने बाढ़ नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा

हरिद्वार। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर पुरकाजी मार्ग...

राहुल गांधी पर दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर कांग्रेस का DGP पर हमला, कहा – झूठी FIR निरस्त करो, नहीं तो प्रदेशव्यापी...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा है...

खड़गे जी के अपमान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कोतवाली में दी शिकायत, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

देहरादून, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून कोतवाली पहुंचकर हल्द्वानी के रामलीला...

भूमि विवाद से आर्थिक सहायता तक, समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं

जमीन फर्जीवाड़े और कब्जे की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को तत्काल कर्रवाई के आदेश बिन्हार क्षेत्र में भूसर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग,...