Friday, October 2, 2026
Home उत्तराखंड आप प्रदेश पदाधिकारियों ने बोला सतर्कता (विजिलेंस) विभाग पर धावा, मेयर के...

आप प्रदेश पदाधिकारियों ने बोला सतर्कता (विजिलेंस) विभाग पर धावा, मेयर के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच ना हुई तो होगा उग्र आंदोलन :- रविंद्र सिंह आनंद

आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सतर्कता विभाग के कारगी चौक स्थित कार्यालय पर धावा बोला एवं जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि देहरादून के मेयर श्री सुनील उनियाल गामा द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सतर्कता विभाग को जांच हेतु तीन माह पूर्व ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें श्री सुनील उनियाल गामा द्वारा वर्ष 2018 में चुनाव अधिकारी को दिए गए अपने शपथ पत्र में उनके और उनकी धर्मपत्नी के पास दिखाई गई संपत्ति की तुलना में , वर्तमान में श्री सुनील उनियाल गामा की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है वहीं दूसरी ओर श्री सुनील उनियाल गामा की संपत्ति में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा एक आरटीआई के माध्यम से भी सार्वजनिक किया गया था इसलिए आम आम आदमी पार्टी ने इस आशय से कि आम जनमानस को यह जानने का पूर्ण अधिकार है कि मेयर के पद पर आसीन होने के बाद श्री गामा जी ने ऐसा कौन सा कार्य किया जिससे अल्पकाल में ही उनकी संपत्ति लाखों से बढ़कर अरबों रुपए हो गई जिसमें विजिलेंस विभाग द्वारा हमारे ज्ञापन पर ना तो कोई संज्ञान लिया गया और ना ही कोई पत्राचार के माध्यम से हमें सूचना भेजी गई ।

उन्होंने बताया इसी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजिलेंस कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। श्री आनंद ने आगे बताया की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यालय में दाखिल हुए जहां पर सीओ विजिलेंस पूर्णिमा गर्ग को उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

इस पर सीओ विजिलेंस पूर्णिमा गर्ग द्वारा आश्वस्त किया गया एवं जल्द ही इस मामले की जांच कर सूचना आम आदमी पार्टी कार्यालय एवं शासन को भेजने की बात कही एवं निष्पक्ष जांच की बात कही।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा की मेयर सुनील उनियाल गामा की आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने हेतु ज्ञापन में अब तक कोई कार्यवाही ना होने से आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता रोष में है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी इस पर कोई कार्यवाही ना हुई तो इसी प्रकार धरने प्रदर्शन होते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सतर्कता विभाग से यह मांग करते हैं कि आप जल्द से जल्द इस मामले को अपने निजी स्तर से जांच करते हुए उचित कार्रवाई करेंगे अन्यथा हमें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना होगा।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और PERT चार्ट के साथ नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश कुम्भ क्षेत्र...

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग...

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश

देहरादून में स्वास्थ्य मानकों में सुधार, लेकिन लिंगानुपात में अब भी चुनौती डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और PERT चार्ट के साथ नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश कुम्भ क्षेत्र...

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग...

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश

देहरादून में स्वास्थ्य मानकों में सुधार, लेकिन लिंगानुपात में अब भी चुनौती डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों...

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी ने प्रथम, अनुराग रमोला को द्वितीय, अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार, स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत को प्रथम...

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन

देहरादून- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड की समस्त जनता, नियमित रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवी...

देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को अपने कैम्प कार्यालय में छावनी परिषद देहरादून एवं लंढौर के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर...

बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

नरेन्द्रनगर के ओणी गांव में आयोजित हुआ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों, माताओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों से किया संवाद, योजनाओं की...

मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड...

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...