Thursday, September 24, 2026
Home उत्तराखंड कोटद्वार में 15 जनवरी से अग्निवीर भर्ती रैली, 13 हजार से अधिक...

कोटद्वार में 15 जनवरी से अग्निवीर भर्ती रैली, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

  • रैली के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के व्यापक इंतजाम, रोज पहुंचेंगे 1100 अभ्यर्थी

 

देहरादून। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में राष्ट्र सेवा का पहला चरण लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण प्रारंभ होने जा रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में किया जाएगा, जिसमें दौड़ एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित होंगे। यह भर्ती रैली गढ़वाल क्षेत्र के 07 जिलों — चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं हरिद्वार के 13,000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए की जाएगी।

 

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि रैली स्थल पर पहुंचने पर उनका आधार सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाणपत्र एवं उनकी तीन-तीन स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन जनित पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, विद्यालय चरित्र प्रमाणपत्र शामिल हैं। कक्षा 8 की अंकतालिका पर जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, जबकि धर्म प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र एवं अविवाहित प्रमाणपत्र पर सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए। आवश्यकता होने पर रिलेशन सर्टिफिकेट, एनसीसी प्रमाणपत्र एवं खेल प्रमाणपत्र भी रैली अधिसूचना के अनुसार साथ लाएं। शपथ पत्र (Affidavit) रैली स्थल पर ही तैयार किया जाएगा।

 

इस अवसर पर कर्नल आर.एस. पंवार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडौन ने हमारे संवाददाता से बातचीत में श्रीमती स्वाति भदौरिया, जिलाधिकारी पौड़ी, छतर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी कोटद्वार एवं नागरिक प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने रैली की आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हुए अत्यंत कुशलता से समुचित सहयोग प्रदान किया है। कर्नल पंवार ने अभ्यर्थियों को दलालों एवं एजेंटों से दूर रहने की सलाह दी और स्पष्ट किया कि सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। दस्तावेज़ीकरण, शारीरिक परीक्षण एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

 

अनुमान है कि प्रतिदिन लगभग 1100 अभ्यर्थी कोटद्वार पहुंचेंगे। दूरस्थ जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि मैदान में प्रवेश के लिए दो अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे—एक दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए तथा दूसरा चिकित्सीय परीक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए।  रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। किसी भी अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु अग्निशमन विभाग के कर्मी मैदान में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं एंबुलेंस प्राथमिक उपचार हेतु उपलब्ध रहेंगे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का...

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को...

स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में बुधवार को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का...

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को...

स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में बुधवार को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम...

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

SDRF ने शव को 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरकर लापता हुई पंजाब निवासी 26 वर्षीय महिला...

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज हर विधानसभा, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर : सीडीओ अभिनव शाह   देहरादून। सेवा संकल्प अभियान...

जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

शिकायत से समाधान तक पहुंचा प्रशासन, बेदीखाल में चिकित्सक की हुई तैनाती, मानसिक रोगी को इलाज हेतु भेजा सेलाकुई सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, पेंशन, वन्यजीव,...

‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जाएगा जोड़ा, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी-रेखा आर्या   रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण...

मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण

ब्लैक स्पॉट, ओवरस्पीडिंग और सड़क इंजीनियरिंग की खामियों की होगी तकनीकी जांच; बड़े साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने के निर्देश देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या

सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित खेल...