Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभागः डॉ. धन सिंह...

स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभागः डॉ. धन सिंह रावत

  • दून मेडिकल कॉलेज से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ
  • कहा, प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की तैयारियां पूरी

 

देहरादून, 15 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी सांसद, मंत्री एवं विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी।

 

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 सितम्बर, बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प से स्वास्थ्य महाकुंभ का शुभारम्भ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक साथ स्वास्थ्य शिविरों का संचालन शुरू हो जायेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी।

 

डॉ. रावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नगर निगमों के मेयरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निकायों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। जिसके तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में सूबे के मुख्यमंत्री, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रतिभाग करेंगे जबकि उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सीएचसी थौलादेवी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में आयोजित शिविर में पौड़ी सांसद अनिल बलूनी प्रतिभाग करेंगे।

 

इसी तरह राज्य सभा सांसद नरेश बंसल भूपतवाला, कल्पना सैनी रूड़की तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट सीएचसी रायपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहेंगे। जबकि सभी मंत्री एवं विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों, नगर निगम के मेयर अपने नगर क्षेत्रों, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने जिलों, ब्लॉक प्रमुख अपने विकासखण्डों तथा अन्य जनप्रतिनिधि अपने नजदीकी चिकित्सा इकाईयों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में महानुभावाओं की उपस्थित में जहां आम लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, व दवाएं मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आम जनमास में राजकीय चिकित्सालयों की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक धारणा विकसित होगी।

 

डॉ रावत ने बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी शिविरों की मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सचिव सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविरों के भव्य व सफल आयोजन को विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...