Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड जधानी देहरादून में देर रात बादल फटने की घटना से मची भीषण...

जधानी देहरादून में देर रात बादल फटने की घटना से मची भीषण तबाही, मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और नुकसान का आकलन किया

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात बादल फटने की घटना से भीषण तबाही मची है. तेज बारिश और बादल फटने की घटना से जनजीवन प्रभावित हुआ. देहरादून के सहस्त्रधारा और आसपास के क्षेत्रों में बादल फटने से टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा।

नदी के बहाव से रिहायशी इलाकों तक मलबा पहुंचा, जिससे कई घरों और दुकानों को नुकसान हुआ है. राज्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को सहायता दी जाएगी ताकि जनजीवन को सामान्य किया जा सके।

 

प्रेमनगर में टोंस नदी पुल ध्वस्त, चकराता और विकासनगर का संपर्क टूटा

प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी में टोंस नदी पर बने राष्ट्रीय राजमार्ग पुल का एक बड़ा हिस्सा सुबह सवेरे ध्वस्त हो गया. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुल के दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी है और रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

इस दौरान इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप बताई जा रही है। परिणामस्वरूप देहरादून जिला मुख्यालय से विकासनगर और जौनसार-बावर चकराता का संपर्क फिलहाल टूट गया है।

मुख्यमंत्री धामी देहरादून के केसरवाला में बादल फटने के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि पुल के पास न जाएं और डायवर्ट किए गए मार्ग का उपयोग करें।

 

10 की मौत और कई लापता

इस आपदा में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं पांच लोगों की लापता होने की ख़बर है, जिनकी तालाश जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें कर रही हैं।

 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। देहरादून सहित आसपास के जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...