Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से करना हास्यास्पद

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से करना ना केवल हास्यास्पद है बल्कि पूरी तरह से बे ईमानी है यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ घोषणाएं होती थी और भाजपा के राज में शिलान्यास और उद्घाटन होते हैं श्री धस्माना ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और इसमें घोषणाएं शिलान्यास व उद्घाटन सतत चलते रहते हैं लेकिन किसी भी सरकार के कार्यों की समीक्षा उसकी नीति और नियत से होती है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री बनने से पहले घोषणा की थी कि देश में दो करोड़ बेरोजगारों को हर साल रोजगार मिलेगा उस हिसाब से बारह वर्षों में देश में चौबीस करोड़ युवाओं को अब तक रोजगार मिल जाना चाहिए था किंतु आज बेरोजगारी दर देश में पिछले पचास सालों में सबसे ज्यादा है, काला धन वापस आएगा एक विशुद्ध जुमला साबित हुआ। श्री धस्माना ने कहा कि वर्ष २०२२ के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में कोई भी नागरिक बिना घर के नहीं रहेगा लेकिन आज देश में करोड़ों लोग बेघर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष २०२४ में प्रधानमंत्री ने कहा कि २०२६ तक देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और पांच ट्रिलियन की इकॉनमी भारत बन जाएगा किन्तु आज हमारी इकॉनमी चार ट्रिलियन के साथ छठे नम्बर की अर्थव्यवस्था है। श्री धस्माना ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश में चालीस हजार एमएसएमई बंद हुए और विदेशी निवेशक भारत छोड़ कर जाने लगे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि नीट समेत ८९ पेपर लीक का रिकॉर्ड भी मोदी जी की सरकार के ही नाम है।

 

धस्माना ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी जिस पर आज भारत के चाहे आईआईटी हों आईआईएम हों एम्स हों या जितनी भारी उद्योग देश में हैं और भारत के नौ रत्न सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम है सभी पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूर दृष्टि व वैज्ञानिक व प्रगतिशील सोच के कारण हैं इसलिए उनसे तुलना हास्यास्पद ही हो सकती है।
सादर

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...