Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड प्रभारी मंत्री ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक...

प्रभारी मंत्री ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, वर्षा काल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने के दिए निर्देश

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त सफाई कार्मिकों की तैनाती, सफाई सामग्री एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा प्रबंधन में स्थानीय लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से यात्रा संचालन और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

 

मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण रखी जाएं। सड़क मार्गों पर संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी अग्रिम रूप से तैनात की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने सोनप्रयाग सहित प्रमुख यात्रा प्रारंभिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यात्रा कंट्रोल रूम एवं प्रमुख स्थानों से नियमित अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित विभाग तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी कर उनका प्रभावी खंडन करें। साथ ही भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में यदि श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से होल्डिंग क्षेत्रों में रोका जाता है तो वहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध रहनी चाहिए।

 

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, सहयोग एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षाकाल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभाग पूर्ण तैयारी रखें और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। केदारनाथ यात्रा की वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा केदारनाथ यात्रा में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समर्पण और मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।उन्होंने कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा पर आगमन हो रहा है, जो चारों धामों के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु यहां से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे तथा उन्हें यात्रा के दौरान सड़क, स्वच्छता, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण भी किया गया, जिसके निर्माण पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के आवागमन में काफी सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अतिरिक्त जनपद के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, जैसे त्रियुगीनारायण और तुंगनाथ, के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य की सभी विकास योजनाएं आगामी 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएं, क्योंकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

 

तत्पश्चात प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर यात्रा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कंट्रोल रूम से भीमबली में तैनात वेटनरी फार्मेसी अधिकारी से भी वार्ता की। इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही यात्रा मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर समय-समय पर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा पड़ावों और प्रमुख मार्गों पर निरंतर सक्रिय निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान 1.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा 83 गंभीर मरीजों का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है तथा स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर गैस सिलेंडर एवं ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल रिलीफ पोस्ट पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं तथा म्यूल टास्क फोर्स निरंतर सक्रिय है। आठ हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा कराया जा चुका है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं। पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम जांच कराई जा रही है और पशु क्रूरता के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...