Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड हादसे को इवेंट बताकर कांग्रेस कर रही रेस्क्यू टीम का अपमान :...

हादसे को इवेंट बताकर कांग्रेस कर रही रेस्क्यू टीम का अपमान : चौहान

  • देश श्रमिकों की सुरक्षित निकासी पर देश भर मे जश्न, कांग्रेस की खुशी आडंबर
  • भाजपा ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता को कांग्रेस अध्यक्ष माहरा द्वारा इवेंट बताने की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि इससे वह रेस्क्यू टीम का भी अपमान कर रहे है। कांग्रेस के रवैये को असंवेदंशील बताते हुए कहा कि जब पूरा देश श्रमिकों के सुरक्षित निकलने पर खुशी मना रहा है तो कांग्रेस असहज क्यों है?

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने 17 दिन उपरांत सिलक्यारा सुरंग हादसे में सभी 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी पर खुशी जाहिर करते हुए जिंदगी की जंग जीतने के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उनके साथी नेताओं की बयानबाजियों को गैरजिम्मेदाराना, और असंवेदनशील बताया है । उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमे उन्होंने इस हादसे और उनके सफल बचाव अभियान को पीएम के इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा बताया था । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी यह सोच स्पष्ट करती है कि कांग्रेस शुरुआत से ही क्यों नकारात्मक और हतोत्साहित करने वाली बाते कर रही है । एक ओर देश सभी मजदूर भाइयों के सुरक्षित बाहर आने की प्रार्थना कर रहा था तो दूसरी ओर कांग्रेस बचाव कार्यों में आ रही बाधाओं को बढ़ा चढ़ा कर सबका मनोबल तोड़ने का काम कर रही थी । एक तरफ दुनिया भर के शीर्ष विशेषज्ञ और आपदा प्रबंधन टीम टनल में बंद जीवन को बचाने में रात दिन एक किए थी वही दूसरी तरफ कांग्रेस नेता इस युद्धस्तर की कयावद को सरकार और पीएम का इवेंट बता रही है।

 

चौहान ने कांग्रेस पर तंज किया कि कांग्रेस मोदी और भाजपा विरोध मे इतना डूब गई है कि उन्हें 41 मजदूर भाइयों की जान दांव पर लगना भी नाटक लगता है । हैरानी है कि कांग्रेस नेताओं के बयानों में थोड़ी सी भी चिंता, तकलीफ या दुख टनल में फंसे श्रमिकों के प्रति नजर नहीं आया । उनकी यह सोच रेस्क्यू अभियान में लगे सभी विशेषज्ञों एवं आपदा प्रबंधन टीम का अपमान है ।

 

उन्होंने देश विरोधी खबरों के लिए चर्चित कुछ मीडिया संस्थानों में चल रही खबरों का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों को भी उन्होंने भ्रम फैलाने वाला बताया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का कथन कि सुरंग की कार्यदाई संस्था का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आया था यह तथ्यहीन और भ्रामक है। वह जांच व कार्यवाही नही होने की बात कर जनता को भ्रमित करना चाहते हैं, जबकि वे भी जानते हैं कि बचाव अभियान होने के बाद ही जांच और कार्यवाही किया जाना संभव है ।

 

उन्होंने मुजावजा राशि को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी पर स्पष्ट किया कि सभी 41 श्रमिकों को 1-लाख और रेट माइनर टीम को 50-50 हजार की मदद, उनके साहस और मनोबल को देखते हुए प्रोत्साहन राशि है। इससे अलग राज्य सरकार ने कार्यदाई संस्था से इनकी अधिक मदद के लिए आग्रह किया है जिस पर अवश्य सुखद जानकारी आयेगी। चौहान ने कहा कि आपदा के अवसरों पर सामूहिक रूप से सामना कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने की कोशिश होनी चाहिए, न कि उसमे राजनीतिक अवसर तलाशे जाए। हालांकि अब तक आई हर आपदा मे कांग्रेस ऐसा व्यवहार करती रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश   देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी...

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत   हल्द्वानी : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी...

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा, विगत वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा देहरादून:...

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को...