Sunday, July 5, 2026
Home उत्तराखंड क्लेमेंटटाउन, देहरादून में भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कल्याण...

क्लेमेंटटाउन, देहरादून में भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कल्याण के लिए पूर्व सैनिक रैली आयोजित की गई।

गोल्डन की डिवीजन, उत्तराखंड सब एरिया और स्टेशन मुख्यालय क्लेमेंट टाउन द्वारा क्लेमेंट टाउन, देहरादून सैन्य स्टेशन में एक पूर्व सैनिक रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों के लिए एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

यह आयोजन भारतीय सेना द्वारा अपने वीर पूर्व सैनिकों और युद्ध में हताहत हुए सैनिकों, विकलांग सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं के निकटतम संबंधियों (एनओके) तक पहुंचने और उन्हें उनके अधिकारों, वित्तीय लाभों और विभिन्न प्रकार के लाभों के बारे में सूचित करने के प्रयासों का एक हिस्सा था। साथ ही उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं को हल करने में सहायता के लिए कल्याणकारी योजनाएं, विभिन्न अभिलेख कार्यालयों, पीसीडीए और बैंकों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक रैली ने सभी को राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं, अधिकारों और रोजगार के अवसरों के बारे में नवीनतम जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान किया। रैली में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए नागरिक प्रशासन और अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बातचीत करने की व्यवस्था भी रखी गई थी।

कुल मिलाकर लगभग 700 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में कर्तव्य के दौरान अपने पति द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए 70 वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता के लिए ई-स्कूटर भी प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों (एनओके) के साथ भारतीय सेना के मजबूत संबंधों को प्रदर्शित किया। भारतीय सेना के प्रयासों की पूर्व सैनिकों, परिजनों और स्थानीय जनता द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, आदि कैलाश के श्रद्धालु रास्ते में फंसे

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद...

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...