Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड अपनी पार्टी बचाने का कार्य करे राहुल, मोदी कर रहे संविधान संवर्धन...

अपनी पार्टी बचाने का कार्य करे राहुल, मोदी कर रहे संविधान संवर्धन का कार्य:अठावले

केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, वे पहले अपनी पार्टी बचाने का काम करें, संविधान बचाने और उसे संवर्धन का काम मोदी कर रहे हैं । साथ ही कहा, भ्रष्टाचार पर मोदी जी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई है, लिहाजा इस बार एनडीए 400 पार और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी । उन्होंने दलित समाज और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जुटने का आह्वाहन किया।

 

प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा इन 10 सालो मे देश प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। मोदी जी ने 2014 और 2019 की संसद में संविधान पर माथा टेक कर कहा था कि वे जीवनपर्यंत संविधान को मजबूत करने का काम करेंगे । तब से लेकर आज तक पिछले दलित एवं अन्य सभी समाज के लिए किए गए विकास कार्यों और योजनाओं ने देश में संविधान को अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा, संविधान को बचाने और संवर्धन करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए बखूबी कर रही है इसलिए राहुल गांधी जी को अपनी पार्टी बढ़ाने पर काम करना चाहिए। क्योंकि जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विहीन एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हुई है उसके बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के लिए भ्रष्टाचार करने की गुंजाइश समाप्त हो गई है। वही जिन्होंने पूर्व में गड़बड़ घोटाले किए हैं या अब भी ऐसे कामों में संलिप्त हैं उन सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इंडी गठबंधन के कई मंत्री मुख्यमंत्री और बड़े नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल के अंदर है और बड़ी संख्या में उनके बड़े-बड़े नेता बेल पर बाहर हैं। मोदी ने ऐसा प्रहार किया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार दुनिया के सामने आ गया और उनकी पार्टी पूरी तरह टूट गई है ।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा या एनडीए सरकार किसी को जेल में नहीं डालते बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत यह सब हो रहा है। साथ यूपीए कार्यकाल के घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अपने कर्मों का हिसाब तो न्यायिक प्रक्रिया को देना ही होगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो और अन्य यात्राओं को पूरी तरह से नाटक करार देते हुए कहा, वे अब नाटक करना सीख गए हैं। उनकी सरकारों ने 60 साल सत्ता में रहते कभी देश को जोड़ने का कोई काम नहीं किया । जबकि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक करने का काम किया और आज प्रधानमंत्री मोदी उनके कामों को आगे बढ़ते हुए संविधान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे उनके साथ गठबंधन में थे तो अनेकों बार उनके द्वारा दिल्ली स्थित बाबा साहब के म्यूजियम को लेकर प्रार्थना की गई लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब मोदी जी कई जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से दलित और पिछड़ों की स्थिति में लगातार सुधार कर रहे हैं तो विपक्ष संविधान खतरे में होने का भ्रम फैला रही है।

 

अठावले ने रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते दलित समाज और अपने कार्यकर्ताओं से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने दलित समाज को याद दिलाया कि चुनाव हारने के बाद किस तरह यूपीए सरकार ने सरकारी आवास से उनके सामान को भगवान बुद्ध की मूर्ति और संविधान की कृतियों के साथ सड़क पर फेंका था। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने मेरा सामान बाहर निकाला, उसे मैं सत्ता से बाहर निकले रखने का संकल्प लिए हुआ है। उन्होंने मुस्लिम समाज में फैलाई जा रहे भ्रम को लेकर स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाएं सर्व धर्म, सर्व समाज सम्भाव के अनुशार संचालित की जा रही है लिहाजा अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भ्रम में आने की कतई जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के दलित एवं पिछड़े वर्ग से भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का अनुरोध किया।

 

धामी सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मिशन का उत्तराखंड में वह बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। यूसीसी लागू करने को लेकर उन्होंने कहा, पिछड़ों की सुरक्षा एवं अल्पसंख्यक समाज में महिलाओं के अधिकारों के हित में यह बहुत बड़ा निर्णय है। इसी तरह त्रिवेंद्र रावत सरकार में सभी कार्यालय में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाने का शासनादेश करने वाला पहला प्रदेश होने का भी जिक्र कर प्रशंसा की।

 

अठावले ने एनडीए के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार और कांग्रेस नहीं कर पाएगी 40 बार । क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को केरल ने बचा दिया था जहां उन्होंने 19 लोकसभा सीट प्राप्त की थी । लेकिन इस बार मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए दक्षिण का किला भी फतह करने वाला है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...