Saturday, July 4, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

  • रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि दूसरे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस गोली चलाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। छह नंबर पुलिया से आगे रिंग रोड पर कुछ लोग कैंटीन में बैठकर शराब पी रहे थे। नवीन राणा निवासी लोअर राजीव नगर भी अपने दोस्त के साथ कैंटीन में बैठा था। वह सिगरेट पीने के लिए बाहर आया तो वहां को पक्षों में विवाद चल रहा था। वह अंदर जा रहा था तभी एक के बाद एक लगातार दो फायर हुए। एक गोली नवीन राणा के कंधे पर लगी जोकि मांस की चीरते हुए बाहर निकल गई। वहीं दूसरी गोली पास में खड़े कैनेन्द्र निवासी बिजनौर के पैर में लगी। किसी ने फायरिंग की सूचना कंट्रोल में दी, जिसके बाद रायपुर थाने से थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल नवीन राणा को कैलाश अस्पताल में जबकि कैनेन्द्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ ने दून अस्पताल पहुंचकर घायल कैनेन्द्र से घटना की जानकारी ली। एक आरोपित को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश,  घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि एक को हिरासत में ले लिया है, उसके साथियों की तलाश में दबिश जारी है। देर रात तक अन्य आरोपितों के गिरफ्तार होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, आदि कैलाश के श्रद्धालु रास्ते में फंसे

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद...

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...