Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ आज राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में देहरादून की छात्रा रीया थापा के निवास पूजा विहार से एक भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान रिया के परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने, भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास व्यवस्था से उठ चुका है और उनके सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जब देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने में सरकार असफल रही है, तब इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और परीक्षा प्रणाली में हुए सभी घोटालों की सर्वोच्च स्तर पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। वैभव वालिया ने कहा कि आज देश का युवा निराशा, असुरक्षा और अविश्वास के माहौल में जी रहा है। बार-बार होने वाले पेपर लीक केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों पर सीधा हमला हैं। यदि समय रहते कठोर सुधार नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रिया थापा सहित उन सभी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपनी जान गंवाई। पार्टी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक युवाओं की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

 

कैंडल मार्च में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।इस कैंडल मार्च में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,हरेन्द्र गोसाई,एनएसयूई अध्यक्ष विकास नेगी, मंजू त्रिपाठी, पार्षद प्रत्याशी अमन सिंह,पियूष गौड़,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पवार , गोरखा संघ अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग,अनिल थापा,विष्णु प्रसाद गुरुंग, स्व०रिया थापा की बड़ी बुआ भारती बस्नेत, मंझली बुआ आरती राणा,छोटी बुआ बिंदु गिरी,प्रदेश महामंत्री सीताराम नौटियाल,प्रकाश नेगी,मेघ बहादुर थापा,सिद्धार्थ वर्मा, स्वाति नेगी, पार्षद शहजाद , चरणजीत कौशल,डिंपल सिंह, राव नसीम, पूर्व जिला पंचायत श्याम सिंह बिष्ट, रामसूरत ,नानक चंद , राजेश भट्ट विनीत गुरुंग, सुरेंद्र सिंह बिष्ट ,राव नसीम इत्यादि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...