Thursday, August 13, 2026
Home उत्तराखंड 24वें करगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

24वें करगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने चीड़बाग, शौर्य स्थल स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कारगिल विजय के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल में हमारे वीर जवानों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी अपने शौर्य व पराक्रम से दुश्मनों को परास्त कर जो विजय हासिल की थी वह ऐतिहासिक थी। राज्यपाल ने कहा कि उन बहादुर जांबाजों के शौर्य, पराक्रम और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की कहानियां प्रत्येक देशवासी को याद रखनी चाहिए। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे हमें कभी भुलाना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि कारगिल में हमारे 527 जांबाज सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिसमें देवभूमि उत्तराखण्ड के 75 जवान शामिल थे, आज उन्हें याद करने का दिन है। राज्यपाल ने कहा कि इस विजय में देवभूमि उत्तराखण्ड के सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी व शौर्य का परचम लहराया। कारगिल के वीर जवानों की वीर गाथा हम सभी को राष्ट्र प्रेम व देश भक्ति की प्रेरणा देती है।

राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि वीर जवानों के परिवारों, वीरांगनाओं और युद्ध में घायल हुए जवानों की हर संभव मदद करें, यही उन शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने शौर्य स्थल में पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिरबान दत्ता सहित उत्तराखण्ड सब एरिया के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा...

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद

कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने...

विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर

14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी में फोटो-फिल्म प्रदर्शनी, 14 अगस्त की शाम भव्य कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग   देहरादून। भारत विभाजन की पीड़ा,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा...

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद

कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने...

विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर

14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी में फोटो-फिल्म प्रदर्शनी, 14 अगस्त की शाम भव्य कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग   देहरादून। भारत विभाजन की पीड़ा,...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से बने बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला...

जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान

मंदिर परिसर, पैदल मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की की गयी विशेष सफाई, विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

मालदेवता बाजार में स्वच्छता अभियान, 4 टन कचरा किया गया एकत्रित

देहरादून। रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालदेवता के मालदेवता बाजार में गुरुवार को स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व...

मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आई पहाड़ों की रानी मसूरी तिरंगा यात्रा में युवाओं छात्रों और पर्यटकों ने बढ़चकर यात्रा...

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास धामी सरकार के भगीरथ प्रयासों से मिली सफलता वर्ष 2026-27 में 1.12 लाख महिलाओं को लखपति...

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...