Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड "स्वास्थ्य सेवा के नायकों को मिला सम्मान, 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को किया...

“स्वास्थ्य सेवा के नायकों को मिला सम्मान, 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को किया सम्मानित”

देहरादून | 4 जुलाई 2025

राजधानी देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “विचार: एक नई सोच” सामाजिक संगठन एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में प्रदेश भर के 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को उनके समर्पण एवं सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन) अजय टम्टा ने कहा कि, “सेवा और संवेदना से ही एक सच्चा चिकित्सक बनता है। आज चिकित्सा सिर्फ इलाज नहीं, एक भरोसे की प्रणाली बन चुकी है।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल नवाचारों की बड़ी भूमिका है और ऐसे मंचों से सेवा भाव रखने वाले चिकित्सकों को आगे लाना समाज की एक नई संस्कृति की शुरुआत है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समारोह में अपने उद्बोधन में कहा, “चिकित्सक समाज के लिए केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत हैं। इनका समर्पण ही इन्हें विशिष्ट बनाता है।” उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला चिकित्सकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि, “वे समाज के पुनर्निर्माण की अग्रदूत हैं और दुर्गम क्षेत्रों में भी उनका योगदान प्रशंसनीय है।”

महानिदेशक सूचना एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड को “मॉडल हेल्थ स्टेट” बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि, “ई-हॉस्पिटल, टेलीमेडिसिन और सूचना तकनीकों के जरिए हम राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बना रहे हैं।”

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और व्यवहार में संतुलन जरूरी है। जो चिकित्सक आज सम्मानित हुए हैं, वे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर पत्रकार व लेखक मनोज इष्टवाल की पुस्तक “वो साल चौरासी” का लोकार्पण किया गया, साथ ही उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियो अर्लाम” का शुभारंभ भी हुआ। निर्माता वैभव गोयल ने बताया कि यह ओटीटी ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और मात्र ₹99 में पूरे वर्ष उत्तराखंडी फिल्मों का आनंद लिया जा सकता है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार संगठन के अध्यक्ष डॉ. एस.डी. जोशी ने की, जबकि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहभागी जनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राकेश बिजलवाण ने किया।

सम्मानित चिकित्सकों की सूची:

1. डॉ. अंजली नौटियाल (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, देहरादून)

2. डॉ. भागीरथी जोशी (स्त्री रोग विशेषज्ञ, हल्द्वानी)

3. डॉ. उषा भट्ट (पैथोलॉजिस्ट, हल्द्वानी)

4. डॉ. शिव मोहन शुक्ला (सीएमओ, पौड़ी गढ़वाल)

5. डॉ. सुनील शर्मा (जनरल फिजीशियन, जिला चिकित्सालय, पौड़ी)

6. डॉ. एल.डी. सेमवाल (सीएमएस, जिला चिकित्सालय, पौड़ी)

7. डॉ. विमल सिंह गुसाईं (सीएमएस, उपजिला चिकित्सालय, श्रीनगर)

8. डॉ. अविनाश खन्ना (स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, देहरादून)

9. डॉ. आलोक सेमवाल (बाल रोग विशेषज्ञ, देहरादून)

10. डॉ. राजलक्ष्मी मुंघड़ा (स्त्री रोग विशेषज्ञ, देहरादून)

11. डॉ. सोनाली मंडल (जनरल फिजीशियन, चंपावत)

12. डॉ. गुरूशरण कौर (जनरल फिजीशियन, लोहाघाट)

13. डॉ. पंकज कुमार सिंह (निदेशक, एनएचएम, देहरादून)

14. डॉ. कुलदीप यादव (उपजिला चिकित्सालय, सितारगंज)

15. डॉ. रामेश कुंवर (डिप्टी सीएमओ, हरिद्वार)

16. डॉ. नीजर कर्दम (मनोरोग विशेषज्ञ, टिहरी गढ़वाल)

17. डॉ. श्रद्धा प्रधान सयाना (स्त्री रोग विशेषज्ञ, देहरादून)

18. डॉ. कनिका दत्ता पराशर (पैथोलॉजिस्ट, देहरादून)

19. डॉ. कुमार जी कौल (फिजीशियन, दून मेडिकल कॉलेज)

20. डॉ. राजीव गैरोला (फिजीशियन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देहरादून)

21. डॉ. सार्थक अरोड़ा (सुभारती मेडिकल कॉलेज, देहरादून)

22. डॉ. ऐश्वर्य कौशिक (जनरल फिजीशियन, कल्जीखाल)

23. डॉ. पुष्कर शुक्ला (जिला चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग)

24. डॉ. रवि कुमार (मेडिकल ऑफिसर, चंपावत)

25. डॉ. डी.पी. काला (जनरल फिजीशियन, श्रीनगर)

26. डॉ. रोहित राणा (एमएस, अल्मोड़ा)

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...