Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड दून पुलिस की तत्परता से नाबालिग युवती सकुशल बरामद, आरोपी गुड़गांव से...

दून पुलिस की तत्परता से नाबालिग युवती सकुशल बरामद, आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार

  • महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

 

देहरादून, 05 जुलाई।

महिला एवं बाल अपराधों को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए देहरादून पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य किया है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से लापता नाबालिग युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।

घटना 29 जून की है जब नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाना पहुंचकर अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने की सूचना दी। इस पर थाना नेहरू कॉलोनी में तत्काल मुकदमा संख्या 234/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस ने युवती के आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि एक युवक सुमित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

जांच में युवक की लोकेशन हरियाणा के गुड़गांव में पाई गई, जिसके बाद पुलिस टीम को तत्काल वहां रवाना किया गया। गोपनीय सूचना और मुखबिर की मदद से पुलिस ने सुमित पुत्र सोमवीर राघव (निवासी ग्राम भंडोसी, थाना धामरोज, जिला गुड़गांव, उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। साथ ही, नाबालिग युवती को भी सकुशल उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की भी बढ़ोतरी की है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद, कांस्टेबल विनोद बचकोटी, महिला कांस्टेबल रूमा चौधरी, कांस्टेबल आशीष शर्मा (एसओजी देहरादून) शामिल थे।

देहरादून पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने यह साबित किया है कि महिला और बाल सुरक्षा को लेकर वह पूर्णतः सजग और प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...