Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड *महिला कल्याण की बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आधी अधूरी...

*महिला कल्याण की बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आधी अधूरी तैयारियों पर विभागीय अधिकारियों पर जताई नाराजगी

महिला सशक्तिकरण बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित कक्ष में महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली।बैठक में विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई।मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के सभी जिलों में महिला कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित हो रही योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में व्यवहारिक रूप से आवश्यक व जनहितैषी संशोधन किये जाएं जिससे आम जनमानस को योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा की राज्य के सभी जिलों में भी आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करते हुए अच्छे शिक्षण संस्थानों शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। डबल सुरक्षा कवच के साथ पीएम केयर योजना से आच्छादित बच्चे वात्सल्य योजना से भी आच्छादित हैं। योजना के माध्यम से उधमसिंह नगर में योजना से आच्छादित बच्चों की कम संख्या पर मंत्री ने संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चे स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित हों ताकि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकें।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग के पास पृथक रूप से कोई ऐसी संस्था या भवन नहीं है जहां केवल मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के देखरेख की व्यवस्था हो ऐसे में सभी जनपदों में ऐसे बच्चों की संख्या को ध्यान में देखते हुए देहरादून, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जिले में भवन निर्माण हेतु विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संस्थानों में क्षमता से अधिक बच्चों के होने की स्थिति में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, अन्य प्रकार के संसाधन व व्यवस्था हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

वही विभागीय बैठक में मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य और बेहतर कार्य कुशलता के साथ कार्य करते हुए कैसे विभागीय योजनाओं का त्वरित लाभ आमजन तक शीघ्र अतिशीघ्र पहुंचा सकें, इस दिशा में कार्य करें।उन्होंने कहा कि विभागीय रिक्ति पदों के संबंध में शासन स्तर पर दिये गये निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से हो ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक ससमय मिल सके। घुमक्कड़ महिला तथा नशे के आदि बच्चों के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक संशोधनों/आदेशों हेतु मंत्री का मार्गदर्शन मांगा।मंत्री ने इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से आच्छादित बच्चों के छात्रावास की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का जिला प्रशासन के माध्यम से निराकरण किया गया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...