Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल: महेंद्र भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गाँधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए देश के साथ प्रदेश का भी अपमान कर रहे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कहा कि जिस तरह प्रदेश कांग्रेस देवभूमि की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं डेमोग्राफिक पहचाने से जुड़े सरकार के कार्यों का विरोध करते हुए देश मे राज्य की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है, ठीक इसी तरह देश की छवि खराब करने की कोशिश उनके नेता विदेश दौरे पर कर रहे हैं । उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्र अपमान एवं मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताने व अल्पसंख्यकों की असुरक्षा को लेकर दिए बयानों की कड़ी आलोचना की है । उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि उन्हें एक पूरे समाज के अपमान का दोषी साबित होने पर न्यायालय द्वारा पूरी प्रक्रिया के तहत सजा दी गई थी, लेकिन अब जिस तरह की बयानबाजी वह विदेशी धरती पर कर रहे हैं वह सरासर न्यायिक प्रक्रिया का अपमान है। उनका अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का एजेंडा इसी बात से प्रमाणित होता है कि उन्हें जिन्ना की मुस्लिम लीग पार्टी धर्मनिरपेक्ष और सनातनी कार्य करने वाली संस्थाएं संप्रदायिक नजर आती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और देश की तरक्की से इर्ष्या रखते हैं । जिसके कारण वह देश में नफरत का एजेंडा चला रहे हैं ।अफसोस है कि उनकी सैन फ्रांसिस्को की सभा में खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर भारत विरोधी नारेबाजी की, लेकिन वह एक भी शब्द उनके खिलाफ नहीं बोले। लेकिन उसी सभा मे उन्होंने मोदी विरोध के चलते देश की लोकतांत्रिक संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया पर जमकर झूठे आरोप लगाये। वे जिस अमेरिका में बैठकर भारतीय अर्थव्यवस्था के खराब होने पर प्रवचन दे रहे थे। हालांकि वहाँ के अर्थिक हालात वर्तमान में बेहद खराब हैं और समूचे यूरोप के साथ वह भी जबरदस्त आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं ।

भट्ट ने प्रदेश कांग्रेसि को चेताते हुए कहा कि उत्तराखंड राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को आत्मसार करने वाला प्रदेश है लिहाजा यहां की 1.40 करोड़ राष्ट्रभक्त जनता उनसे आगामी चुनावों में राहुल के विदेशों में पूछे गए अपमानजनक सवालों पर जबाब अवश्य देगी । उन्होंने कहा कि धामी सरकार देवभूमि के सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं डेमोग्राफिक पहचान बनाए रखने के लिए तमाम ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय ले रही है जिसमें कठोरतम धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता, संख्त भू कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमण प्रमुख रूप में शामिल हैं । लेकिन उत्तराखंडियत का राग अलापने वाले कांग्रेसी बजाय स्वागत करने के, समुदाय विशेष की तुष्टि के लिए राज्य एवं राज्य के बाहर इन तमाम कार्यों पर विरोध एवं दुष्प्रचार कर प्रदेश की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं । हमारी सरकार बेटियों को बचाने के लिए संख्त धर्मान्तरण कानून लेकर आयी, साथ ही महिला अपराधों में लिप्त दोषियों के खिलाफ ऐतिहासिक व कठोरतम कार्यवाही की गई, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए देश का सबसे सख़्त नकल कानून हम लेकर आये । जब भाजपा सरकार के प्रयासों से जनता पूरी तरह संतुष्ट है तो विपक्ष गलत तथ्यों एवं भ्रामक जानकारी फैलाकर राज्य की छवि खराब करने में जुटी है । उन्होंने आईना दिखाते हुए कहा कि यदि वे राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार की अपनी सरकारों के महिला अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार संबंधित आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो उन्हें चेहरा छिपाना मुश्किल हो जाएगा ।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...