Wednesday, September 16, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय राज्य मे आपदा से बेपरवाह कांग्रेस को राहुल के राजनैतिक विपदा की...

राज्य मे आपदा से बेपरवाह कांग्रेस को राहुल के राजनैतिक विपदा की फिक्र, पीड़ा से जूझ रहे लोगों की मदद संभव नही तो मौन हो जाना ही बेहतर:भट्ट

भाजपा ने कांग्रेसी सत्याग्रह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश एकजुट होकर आपदा की चिंता और चुनौती से जूझ रहा है। लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस को इसकी कोई परवाह नही है और वह अपने युवराज राहुल गांधी पर आयी राजनैतिक विपदा की लडाई लड़ रही है।

प्रदेश मुख्यालय मे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे लोगों के लिए वह क्या मदद कर रही है इसका उसके पास जवाब नही है। भट्ट ने कटाक्ष किया, जिनके पास बोलने के लिए कुछ नही होता है उनका मौन ही रहना उचित है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समूचा प्रशासनिक तंत्र, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक समाज ग्राउंड जीरो पर जनता की हर संभव मदद के लिए डटा हुआ है । सबकी चिंता है कि किसी भी तरह जान माल़ का नुकसान न हो लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेता कई दिनों से अपने राजनैतिक कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे थे । बेहतर होता कि उनके ये तमाम नेता अपने अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच रहकर उनकी मदद में हाथ बंटाते, लेकिन उन्हें जनता से अधिक अपने युवराज की चिंता है ।

भट्ट ने कहा कि सार्वजनिक जीवन मे भाषायी मर्यादा और आचरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एक अनर्गल और एक पूरे समाज को अपमानित करने वाली बात ही कांग्रेस नेता के लिए सजा की वजह बनी और संसद सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ा।

अपनी सरकार में अध्यादेश फाड़ने वाले कोर्ट से सजा के बाद अब सदस्यता जाने का दुखड़ा बयाँ कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ये सारी राजनैतिक कयावद देशभर की अदालतों में राहुल गांधी पर चल रहे सभी न्यायिक प्रकरणों को प्रभावित करने की कोशिश है । क्योंकि महाराष्ट्र, बिहार और हरिद्वार समेत कई राज्यों की अदालतों में समाज, संस्थाओं और व्यक्तियों को अपमानित करने के केस उनके ऊपर चल रहे हैं । वहीं राहुल गांधी को लेकर न्यायालयों के जिस फैसले के चलते उनकी सदस्यता गई उसमे निचली अदालत और उच्च न्यायलय ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद ही निर्णय दिया है । उनकी सदस्यता संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही समाप्त हुई। इससे पूर्व भी कई सांसदों की सदस्यता इस नियम के चलते गई है । अब इसी कानून के चलते स्वयं की सदस्यता गई तो दोष दूसरों को दे रहे हैं ।

भट्ट ने कहा कि एक पूरे ओबीसी समाज को अपमानित करने के केस में न्यायालय ने बेशक आज उन्हें सजा सुनाई हो, लेकिन जनता की अदालत में तो वे पहले ही दोषी ठहराए गए हैं । उन्होंने उत्तराखंडियत का दावा करने वाले कांग्रेस नेताओं को भी सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मामले में तो न्यायालय ही उन्हें राहत दे सकता है, इसलिए उनके लिए प्रलाप करने के बजाय उन्हे आपदा से प्रभावित लोगों के आंसू पोछने को प्राथमिकता देना चाहिए

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में...

श्रीलंका- चक्रवात दित्वाह ने मचाई तबाही, अब तक 334 की मौत, 370 लोग लापता

11 लाख से अधिक लोग प्रभावित   कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों चक्रवात दित्वाह की विनाशकारी मार झेल रहा है, जिसने देश के कई हिस्सों में व्यापक...

महिला वनडे विश्व कप 2025- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम

शेफाली वर्मा बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’   नई दिल्ली। महिला क्रिकेट इतिहास में भारत ने एक ऐसा अध्याय जोड़ दिया है, जिसकी गूंज सालों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...