Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में...

मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं

मंत्री गणेश जोशी ने बांटे चेक और किट

 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहसपुर ब्लॉक के भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और शिविर में उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के लाभार्थियों को चेक वितरित किए, कृषक समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत उपकरण प्रदान किए तथा बाल विकास विभाग के लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट वितरित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाई।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार प्रशासन चला गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 40 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष विकासपरक एवं योजनाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध प्रस्ताव तैयार कर समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा शिविरों की अवधि 15 दिन और बढ़ाई गई है, जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित इन विशेष शिविरों से अब तक 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसे उन्होंने सरकार की एक अनूठी और जनकल्याणकारी पहल बताया।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। केंद्रीय बजट 2026 में लखपति दीदियों को ‘शी मार्ट’ से जोड़ने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की आजीविका संवर्धन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में महिलाओं, किसानों और सैनिकों सहित हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना, मनरेगा से एक कदम आगे बढ़कर ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में भारत सरकार की एक सशक्त पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के संचालन हेतु चालू वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा ₹95,652.31 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है। योजना के अंतर्गत रोजगार के दिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं तथा समय पर मजदूरी भुगतान के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...