Wednesday, June 17, 2026
Home Defence News उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए एनसीसी...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, परेड कमांडर मानसी मिश्रा को किया सम्मानित

लोकभवन, उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उत्कृष्ट कैडेट्स के सम्मान हेतु एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियों को सराहा गया तथा उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की गई।

समारोह के दौरान हाल ही में सम्पन्न रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) में उत्तराखंड एनसीसी के शानदार प्रदर्शन को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। गर्ल कैडेट मानसी विश्वकर्मा द्वारा कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में गर्ल्स कंटिंजेंट का नेतृत्व करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया गया। वहीं कैडेट प्रिंस सिंह राणा को ड्रोन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।

 

इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की वाइब्रेंट विलेज थीम पर आधारित झांकी के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं सामरिक महत्ता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड ने 26 जनवरी 2026 को कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सहभागिता करते हुए अनुशासन, समन्वय और सैन्य परंपराओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। समारोह में प्रस्तुत बैंड डिस्प्ले एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने एनसीसी कैडेट्स की बहुआयामी प्रतिभा और सांस्कृतिक चेतना को दर्शाया। माननीय राज्यपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विशेष रूप से, लोकभवन में स्थापित ड्रोन स्टॉल और YAMS (युवा आपदा मित्र योजना) स्टॉल में कैडेट्स ने राज्यपाल महोदय को परियोजना की विस्तृत जानकारी और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी उपलब्धियों का ब्रीफिंग दिया, जिसे राज्यपाल ने बहुत सराहा। इस अवसर पर एनसीसी डायरेक्टरेट, देहरादून (उत्तराखंड) के एडीजी मेजर जनरल समीर भल्ला, विभिन्न सैन्य एवं असैन्य इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी अधिकारीगण तथा चयनित कैडेट्स उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...