Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड जिला विकास पर मंथन प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने ली जिला योजना...

जिला विकास पर मंथन प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने ली जिला योजना की समीक्षा बैठक

  • जिले के व्यापक विकास पर फोकस, समय पर काम पूरा करने के निर्देश।

 

मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला योजना समिति एवं 20 सूत्री कार्यक्रम एवं खनिज फाउंडेशन न्यास शासी परिषद की बैठक हुई। जिसमें विभागों को आवंटित धनराशि के सापेक्ष योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई और विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 

प्रभारी मंत्री ने जिला योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत से कम धनराशि व्यय करने वाले विभागों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए आवंटित बजट का समय पर उचित उपयोग करना सुनिश्चित करें। योजनाओं के टेंडर प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त बजट एवं उसके सापेक्ष कार्यो की प्रगति को लेकर संबंधित विभाग स्वयं मॉनिटरिंग करें और निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि विभागों के माध्यम से जिन योजनाओं पर काम चल रहा है या प्रस्तावित है, उन्हें संबंधित क्षेत्र के विधायकों के संज्ञान में भी अवश्य लाए। ताकि योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग हो और पारदर्शिता बनी रही। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत भी सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

 

प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव प्रोजेक्ट उत्कर्ष, प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा, भिक्षावृत्ति से मुक्ति और दून सिटी में चौक चौराहों के पारंपरिक संस्कृति में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यो की सराहना की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट उत्कर्ष से विद्यालयों मे शिक्षा का उत्कृष्ट माहौल बना है। वही नंदा सुनंदा से निर्धन, असहाय बेटियों की पढ़ाई दोबारा शुरू की जा रही है। विक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़कर एक अभिनव पहल जिला प्रशासन ने की है। उन्होंने जिला प्रशासन को सिटी के अन्य प्रमुख चौक चौराहों पर भी सौन्दर्यीकरण जैसे कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

खनिज फाउंडेशन न्यास के तहत खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग योजनाओं को पूरा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र दें। विधायकों से प्रस्ताव एवं सुझाव लेकर खनन प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर प्लानिंग के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करें। ताकि जनता को त्वरित लाभ पहुंच सके। बैठक में मा. सांसद एवं विधायकों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री को जिला योजना, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं खनिज फाउंडेशन न्यास के तहत संचालित कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि जिला योजना में अनुमोदित परिव्यय 9948.10 में से 9324.37 लाख विभागों को आवंटित किया गया है, जिसमें से विभागों द्वारा 54.90 प्रतिशत व्यय कर लिया गया है। राज्य योजना में 59.16 प्रतिशत तथा केंद्र पोषित योजना में 82.17 प्रतिशत व्यय हो चुका है। बीस सूत्री कार्यक्रम में एनआरएलएम, जेजेएम, पीएम आवास को छोड़कर अन्य योजनाओं में संतोषजनक प्रगति है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि खनिज फाउंडेशन न्यास के तहत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आवास, कृषि, पशुपालन आदि में 70 प्रतिशत तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा आदि में 30 प्रतिशत धनराशि दी जानी है। उच्च प्राथमिकता वाले कार्यो के लिए 5.42 करोड़ तथा अन्य प्राथमिकता कार्यो के लिए 2.32 करोड़ धनराशि है। जिलाधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को निर्देश दिए की मा. प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...