Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CBRN प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड द्वितीय स्थान पर...

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CBRN प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड द्वितीय स्थान पर 🏆

गाज़ियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF में आयोजित राष्ट्रीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear) प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड SDRF ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय द्वारा टीम को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई। इससे पूर्व, पंजाब के लुधियाना में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई SDRF टीम ने एक बार फिर अपने अनुशासन, दक्षता एवं समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया।  गौरतलब है कि इसी वर्ष माह मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CSSR कम्पटीशन में SDRF उत्तराखंड द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य पुलिस का मान बढ़ाया गया था।

 

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने भी SDRF टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि टीम ने राष्ट्र स्तरीय मंच पर अपने कौशल और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है, जो पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि SDRF भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य व देश का नाम रोशन करती रहेगी।  पुलिस महानिरीक्षक, SDRF श्री अरुण मोहन जोशी ने टीम को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि SDRF उत्तराखण्ड की यह सफलता टीमवर्क, सशक्त प्रशिक्षण एवं समर्पित कार्यशैली का प्रमाण है, जो राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को और अधिक मजबूत बनाती है।

 

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने टीम को बधाई देते हुए इसे सामूहिक परिश्रम, निष्ठा और उच्च मनोबल का परिणाम बताया तथा टीम को भविष्य में भी इसी ऊर्जा व उत्साह से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। शुभांक रतूड़ी उपसेनानायक, SDRF के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष रावत, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश भट्ट, मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर, मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र चमोली, मुख्य आरक्षी रॉबिन कुमार, आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी नीरज परगाई, आरक्षी संदीप रावत, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी हेमंत रावत, आरक्षी बृजेश चंद्र, आरक्षी विनीत रावत, आरक्षी प्रमोद सिंह, आरक्षी अजीत सिंह, आरक्षी प्रवीन सिंह, आरक्षी प्रमोद मठपाल द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...