Thursday, August 13, 2026
Home उत्तराखंड रायपुर पुलिस ने दो करोड साठ लाख रूपये की चोरी का किया...

रायपुर पुलिस ने दो करोड साठ लाख रूपये की चोरी का किया खुलासा

19 अगस्त को न्यू डिफेन्स कालोनी विश्वनाथ एन्क्लेव रायपुर निवासी मीनू गोयल पुत्री ओमप्रकाश गोयल ने दिनांक 18.08.2023 की रात्रि में अपने घर से रूपये व ज्वैलरी चोरी होने के सम्बन्ध में रायपुर थाने में आकर सूचना दी जिसकी विवेचना उ0नि0 रमन बिष्ट के सुपुर्द की गयी ।  घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम मे पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला देहरादून के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गयी ।

व0उ0नि0 नवीन जोशी के नेतृत्व में गठित प्रथम पुलिस टीम द्वारा पूर्व में चोरी के अपराधों में गिरफ्तार अभियुक्तगणों का सत्यापन कर उनकी जानकारी एकत्रित की गयी । द्धितीय टीम द्वारा घटनास्थल पर आने व जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटैज को देखने व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। तृतीय टीम द्वारा पीडिता के रिश्तेदार, जानने वालों की जानकारी करते हुए उनसे पूछताछ कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा चतुर्थ टीम द्वारा पीडिता के सम्पर्क में रहे संदिग्ध व्यक्तियों के सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी ।

पुलिस टीम द्वारा पीडिता से गहनता से पूछताछ की गयी तो पीडिता द्वारा स्पष्ट रूप से चोरी की धनराशि नही बतायी गयी, पीडिता को विश्वास में लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपनी माता व भाई के साथ सरस्वती विहार दिल्ली में रहती थी । जहाँ से सुकुन की जिन्दगी जीने के लिये वह डेढ माह पूर्व देहरादून शिफ्ट हुई थी जिसके लिये उसने अपनी, अपनी माता व अपने भाई की सारी सम्पत्ति को करीब 13 करोड में बेच दिया था जिसमें कुछ धनराशि उसने अपने अकाउन्ट में लिये थे तथा कुछ धनराशि नकद प्राप्त किया था। जिसको लेकर वह देहरादून आ गयी थी। जहाँ आकर अपने जानने वालों के माध्यम से जमीन खरीदने के लिये वह प्रोपर्टी ब्रोकर सन्नी से मिली। जिसने उन्हें राजपुर में जमीन दिखायी व जिस मकान में वह रह रही है वह मकान भी प्रॉपर्टी डीलर सन्नी ने अपने जानने वालों की सहायता से 02 करोड में दिलवाया।  मीनू गोयल ने बताया कि कुछ रूपये प्रोपर्टी में निवेश करने थे जिसके बारे में प्रॉपर्टी डीलर सन्नी को जानकारी थी  पास करोडो में रूपये है, एक बार मैं सारे रूपये लेकर किसी प्रोपर्टी वाले को देने के लिये सन्नी के साथ गयी भी थी लेकिन किसी कारणवश रूपये नही दिये जा सके तथा सन्नी ने मेरे पास ये सारे रूपये देख लिये थे ।

दिनांक 18.08.2023 को अपने पार्टनर प्रदीप के यहां रात्रि 20.30 बजे बर्डे पार्टी में मैं अपने परिवार सहित राजपुर रोड दून दरबार गयी थी। जिसमें सन्नी भी आया था । बर्थडे पार्टी कर जैसे ही मैं घर पहुंची तो देखा कि मेरे घर में तीन बडे साइज के ट्राली बैगों में रखे लगभग 02 करोड 60 लाख रूपये व कमरे में लगाया गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के आस-पास 10 किलो मीटर के एरिये में लगे कुल 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया तो घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय रात्रि 08.30 बजे के बाद एक सफेद रंग की संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती व 15 मिनट बाद जाती दिखायी दी । सभी संदिग्ध व्यक्तियों की सीडीआर का अवलोकन किया गया । संदिग्धों के पास वाहनों की जानकारी प्राप्त की गयी । सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित करने पर पुलिस का महत्वपूर्ण सुराग मिला कि प्रोपर्टी ब्रोकर सन्नी के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार है । घटना की तिथि को प्रोपर्टी ब्रोकर सन्नी को मोबाइल फोन घटना के समय बन्द होना पाया गया साथ ही सन्नी को पीडिता के पास भारी धनराशि होने की भी जानकारी पुलिस को मिली । इसी आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध सन्नी के क्रिया कलापों पर आने जाने वाले स्थानों मिलने वाले परिचितों पर नजर रखनी शुरू की जिस पर पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली की सन्नी अपने परिचित की कार सफारी से कहीं जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सन्नी को वंसुधरा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड से वाहन सहित गिरफ्तार किया गया । वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में रखे 20 लाख रूपये नगद बरामद किये गये । सख्ती से पूछताछ करने पर सन्नी द्वारा उक्त 20 लाख रूपये पीडिता मीनू गोयल के घर से चोरी करना स्वीकार करते हुए अन्य 02 करोड 40 लाख रूपये शिप्रा एन्क्लेव हास्टल में छुपाकर रखे होने व चोरी में प्रयोग की गयी स्वीफ्ट डिजायर कार गंगोत्री विहार केनाल रोड में खडी होना बताया । अभियुक्त सन्नी की निशानदेही पर शिप्रा एन्क्लेव हास्टल 2 करोड 40 लाख रूपये नगद, 02 ट्राली बैग व घर के पास से ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी ।

सन्नी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि डेढ माह पूर्व वह अपने परिचितों की सहायता से पीडिता मीनू गोयल से मिला था जिसको उसने राजपुर में प्रोपर्टी दिखायी थी व मकान भी 02 करोड में दिलाया था । मीनू अपने रूपयों को प्रोपर्टी में इनवेस्ट करना चाहती थी । उसने मीनू गोयल के पास 03 बैगों में भरे करोडों रूपये देख लिये थे जिस पर उसे लालच आ गया था । एक माह पूर्व उसने मीनू गोयल के रूपयों को चोरी करने की योजना बनायी लेकिन उसे मौका नही मिला । इस लिये उसने अपने एक अन्य मित्र धीरज को उ0प्र0 से देहरादून 3-4 दिन पहले बुलाया तथा दोनों ने मिलकर मौका देखकर चोरी करने की योजना बनायी । दिनांक 18.08.2023 की रात्रि को मीनू गोयल से ही जानकारी मिली की वह अपने परिवार सहित बर्थडे पार्टी में 08.30 रात्रि राजपुर रोड जाने वाली है जिसमें मुझे भी आमत्रित किया गया था । मौका देखकर मैंने व मेरे दोस्त धीरज ने जैसे ही मीनू अपने परिवार के साथ बर्थडे पार्टी में गयी इसी बीच हम दोनों ने मीनू गोयल के घर पहुंचकर दरवाजा तोडकर उसके घर में रखे 03 बैगों में रखे रूपयों व घर के अन्दर लगे डीवीआर निकालकर वहां से निकल गये मैंने धीरज को घण्टाघर के पास छोडा तथा मैंने तीनों बैगों मे से जो काफी हल्का बैग था को देकर व डीवीआर देकर उसके घर जाने को छोड दिया जहाँ से वह टेम्पो में बैठकर आईएसबीटी गया और वहां से अपने घर चला गया, मैं बाकि दो बडे बैगों में रखे रूपयों को लेकर अपने जानने वाले के खाली पडे शिप्रा एन्क्लेव हास्टल में आया जहां दोनों बैगों को रखकर बर्थडे पार्टी में शामिल हो गया । मैंने घटना में अपनी कार स्वीफ्ट डिजायर कार को प्रयोग किया था । घटना में सम्मिलित दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरि0उ0नि0 नवीन जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को रवाना किया गया । पीडिता मीनू गोयल को पुलिस द्वारा चोरी का सफल अनावरण होने की जानकारी होने पर उनके द्वारा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा घटना के सफल अन्वेषण हेतु दून पुलिस व उत्तराखण्ड पुलिस को धन्यवाद कहा गया।

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 50,000 रु0 तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा 25000 रु0 के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।*

RELATED ARTICLES

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए

हल्द्वानी:  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी एवं...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का...

ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर गहरे हादसे का शिकार हो गई। ताकुला पुरानी चुंगी के पास...

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय...

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...