Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का...

उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का रोजगार; बढ़ गई मजदूरी

उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का रोजगार; बढ़ गई मजदूरी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में बुधवार से महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर विकसित भारत- जीरामजी योजना लागू हो गई है।  इसमें अब अकुशल श्रमिकों को वित्तीय वर्ष में 125 दिन का रोजगार मिलेगा। योजना में 318 कार्य अनुमन्य किए गए हैं, जिनमें जल संरक्षण के 107, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना के 88, ग्रामीण आजीविका के 86 एवं आपदा न्यूनीकरण के 37 कार्य हैं।

इसके साथ ही राज्य में इस योजना के तहत श्रमिकों को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी। पूर्ववर्ती मनरेगा में यह 252 रुपये तय थी। 91.57 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रदेश में 91.57 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी कर ली गई है। शेष सभी जाब कार्डधारक परिवारों व श्रमिकों से अपेक्षा की गई है कि वे ग्राम पंचायत अथवा विकासखंड कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी करा लें, ताकि उन्हें अकुशल श्रम रोजगार प्राप्त हो सके।

जिन सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी हो चुकी है, उनके पूर्ववर्ती मनरेगा के जाब कार्ड वीबी-जीरामजी के तहत ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड बनने तक वैध रहेंगे। मनरेगा में गतिमान कार्याें को भी इस योजना में अनुमन्य कार्यों के आधार पर समाहित किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास को जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

पीएम आवास-ग्रामीण में सर्वेक्षण सूची दिया जा रहा अंतिम रूप

ग्राम्य विकास सचिव ने यह भी बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 में सर्वेक्षण सूची को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।

इन बैठकों में सर्वेक्षण में चिहि्नत लाभार्थियों की पात्रता का निर्धारण किया जा रहा है। यदि ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कोई पात्र व्यक्ति अथवा परिवार सर्वे में वंचित रह जाता है तो ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर ब्लाक स्तरीय अधिकारी इनकी सूची जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजेंगे।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...