Thursday, August 13, 2026
Home उत्तराखंड चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग इसरो का ऐतिहासिक सफरनामा- करन महारा

चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग इसरो का ऐतिहासिक सफरनामा- करन महारा

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने देशवासियों को बधाई दी है।

महारा ने कहा कि यह गौरवान्वित करना वाला क्षण है, इस ऐतिहासिक पल की सभी देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।

माहरा ने कहा कि चांद पर कामयाब लैंडिग करने वाला भारत चौथा देश बना है ।इस कामयाबी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं।

स्वतंत्रता संग्राम के बाद विकसित भारत और इसरो के संस्थापक के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जो सपना देखा था वह आज साकार होता हुआ दिख रहा है।

पंडित नेहरू की दूरदृष्टि से अगस्त 1962 में होमी भाभा और विक्रम साराभाई द्वारा INCOSPAR यानी इंडियन नेशनल कमेटी ऑन स्पेस रिसर्च की स्थापना की गई, जिसको कि अगस्त 1969 में विक्रम साराभाई जो हमेशा अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान को विकास के दृष्टिकोण से देखा करते थे उन्होंने पंडित नेहरू के मार्गदर्शन से ISRO की स्थापना की और वर्ष 1972 के बाद से हमारे वैज्ञानिकों ने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रमों के नए आयाम स्थापित किए।

आज इसरो की इस बड़ी उपलब्धि से सभी देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जिसका पूरा श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों को जाता है यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है जो कि हमें आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां स्थापित करने में प्रेरणा स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कि भारत के वैज्ञानिकों एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूर दृष्टि के कारण ही आज भारत नए आयाम स्थापित कर रहा है, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दासौनी ने कहा कि 1962 में कांग्रेस ने अंतरिक्ष अनुसंधान की जो शुरुआत की उसके सपने आज साकार होते हुए दिख रहे हैं ।

दसौनी ने कहा की निश्चित ही अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत विश्व में एक अग्रणी भूमिका निभाएगा ऐसा विश्वास है ।

चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफल लॉन्च पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, साथ ही पीसीसी अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह तथा कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने भी इस अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाइयां दी और कहा कि यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार पलों के रूप में मनाया जाना चाहिए

RELATED ARTICLES

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए

हल्द्वानी:  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी एवं...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का...

ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर गहरे हादसे का शिकार हो गई। ताकुला पुरानी चुंगी के पास...

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय...

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...