Friday, July 3, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू...

उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना देने लगी है सकारात्मक परिणाम

  • विदेश में नौकरी का रास्ता खोल रही धामी सरकार, अब तक सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार

वर्ष 2023 से अब तक योजना के माध्यम से 123 युवाओं को विदेशों में रोजगार मिल चुका है। इसके अलावा 27 अन्य युवाओं का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हास्पिटैलिटी एवं होटल प्रबंधन क्षेत्र के लिए चयन हुआ है। उनके वीजा और दस्तावेजी प्रक्रिया चल रही है। अब तक 65 युवाओं को जापान, 30 को सऊदी अरब और एक युवती को जर्मनी में रोजगार मिल चुका है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर अधिक से अधिक संख्या में विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए देहरादून के सेवायोजन कार्यालय में प्रतिदिन जर्मन भाषा की तीन और जापानी भाषा की दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

बागेश्वर में जापानी और अल्मोड़ा में जर्मन भाषा की आनलाइन कक्षाएं भी चल रही हैं। प्रत्येक बैच में 20 से 30 प्रशिक्षार्थियों को आठ माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण की कुल फीस 64 हजार रुपये है, जिसमें राज्य सरकार 20 प्रतिशत अनुदान देती है। यदि कोई अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए ऋण लेता है तो उसके ब्याज का 75 प्रतिशत सरकार वहन करती है। आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए जर्मन भाषा का प्रशिक्षण निश्शुल्क है। सहसपुर छात्रावास में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रतिदिन 220 रुपये की दर से मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा भी दी जा रही है। भाषा प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को नर्सिंग, एल्डरली केयर, हेल्थकेयर, हास्पिटैलिटी, कंस्ट्रक्शन और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लेने वाली सपना राणा का जर्मनी में नर्स के पद पर 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयन हुआ है। सपना ने कहा कि सरकारी सहयोग व बेहतर प्रशिक्षण से उनका विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हुआ। उन्होंने इसे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर बताया।

RELATED ARTICLES

ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी

ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान...

डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव डौसनी में मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी

ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान...

डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव डौसनी में मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप...

उत्तराखंड में पांच ऊर्जा परियोजनाओं पर बड़े फैसले, उपनल कर्मियों के लिए भी अच्छी खबर

यूजेवीएन लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं राज्य की कई प्रमुख जलविद्युत व पंप्ड...

देहरादून में कूड़े पर कलेश, घर के बाहर डालने से मना किया तो परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

थाना सेलाकुई अंतर्गत प्रगति विहार में घर के बाहर कूड़ा डालने से मना किया तो दंपती समेत अन्य पांच युवकों ने पूरे परिवार से...

उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना देने लगी है...

विदेश में नौकरी का रास्ता खोल रही धामी सरकार, अब तक सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार वर्ष 2023 से अब तक योजना के माध्यम...

पहले दारू पार्टी, फिर उंगलियां काटी, प्राइवेट पार्ट काटा और बेरहमी से कर दी बिल्डर की हत्या

भागलपुर में एक बिल्डर की नृशंस हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित...

बालटाल बेस कैंप पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा से...

महाराष्ट्र में खत्म नहीं हुआ एकनाथ शिंदे का ‘ऑपरेशन टाइगर’, अब उद्धव की सेना का क्या होगा?

महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे गुट से बार-बार मात खानी पड़ रही है। कुछ दिनों के भीतर...

40 दिन में 28% टूटा कच्चा तेल, भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल​

शुक्रवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन गुरुवार को बाजार बंद होने तक कच्चे तेल की...