Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान हो गया है. लेकिन एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं की खबर भी बढ़ती जा रही है. बता दें कि, 2 महीने पहले ही सरकार ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. हाल ही में सड़क धंसने जैसी खबरें सामने आने के बाद लोगों के मन में यह बड़ा सवाल है कि अगर इस तरह की किसी लापरवाही या हादसे में कोई नुकसान होता है. तो मुआवजे का क्या नियम है. NHAI और सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ऐसे हादसों में पीड़ित या उनके परिवार वाले भारी-भरकम मुआवजे के हकदार होते हैं बशर्ते उन्हें सही कानूनी प्रक्रिया पता हो. तो चलिए जानतें हैं आप इस मुआवजा कैसे क्लेम कर सकते हैं.

बता दें कि, अगर एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी से सफर कर रहे हैं अचानक से सड़क धंसने या खराब कंस्ट्रक्शन की वजह से कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है. तो आप सिर्फ अपने व्हीकल इंश्योरेंस पर निर्भर नहीं रहते हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI और संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी की यह कानूनी जिम्मेदारी होती है कि वे रोड को सुरक्षित रखें. इसलिए इस तरह के सड़क हादसों को रोड अथॉरिटी की लापरवाही माना जाता है. आप मोटर व्हीकल ट्रिब्यूनल में जाकर NHAI के खिलाफ केस फाइल कर सकते हैं और कोर्ट लापरवाही के आधार पर मुआवजा तय करता है. जिससे आप को इस एक्सीडेंट से हुए नुकसान की भरपाई हो सके.

जानकारी के लिए बता दें हादसे के बाद मुआवजा पाने की कानूनी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आपके पास सही डॉक्यूमेंट्स होने बेहद जरूरी हैं. एक्सीडेंट के बाद आप सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में हादसे की FIR दर्ज कराएं. जिसमें सड़क धंसने या खराब रोड कंस्ट्रक्शन की बात लिखी हो. इसके अलावा, दुर्घटना स्थल की तस्वीरें या वीडियो, गाड़ी को हुए नुकसान का एस्टीमेट, मेडिकल बिल, डिस्चार्ज समरी और घायल या मृतक का आय प्रमाण पत्र संभालकर रखें. ये सभी डॉक्यूमेंट्स ट्रिब्यूनल में मुआवजा पाने में आपकी मदद करेगा.

अगर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के बाद अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी और भाग गया. तो इसे हिट एंड रन मामला माना जाएगा. सरकार की नई सॉलिडैरियम स्कीम के तहत हिट एंड रन मामलों में गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 हजार और मौत होने की स्थिति में 2 लाख रुपये तक का मुआवजा सरकार की तरफ से तुरंत दिया जाता है. इसके लिए आपको जिला मजिस्ट्रेट या क्लेम कमिश्नर के पास आवेदन करना होता है.

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...