Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से फिर गड्ढे, कई जगह रेलिंग धंसी, क्वालिटी...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से फिर गड्ढे, कई जगह रेलिंग धंसी, क्वालिटी पर उठे सवाल

यूपी के बागपत के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से एक्सप्रेस-वे किनारे लगाई गई मिट्टी के पुस्तों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। इससे हादसों का खतरा पैदा हो गया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पांच दिन पहले भी मुजफ्फरनगर के पास दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे होने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से 12 हजार करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

एक्सप्रेस वे किनारे लगी रेलिंग भी धंसी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बागपत से होकर गुजर रहा है। क्षेत्र के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बनाई गए मिट्टी के पुस्तों पर गड्ढे बन गए हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे पर लगी रेलिंग भी धंस गई है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश से गड्ढे बने हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गड्ढों को समय रहते बंद नहीं कराया गया तो मुजफ्फरनगर की तरह यहां भी सड़क धंस सकती है। मानसून की पहली बारिश के बाद गड्ढे होने से एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का 12 जून को प्रधानमंत्री ने सहारनपुर पहुंचकर उद्घाटन किया था। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पूरे एक्सप्रेस-वे का कार से निरीक्षण भी किया था।

मुजफ्फरनगर में मिले थे गहरे गड्ढे, वीडियो हुआ था वायरल

पिछले दिनों मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इसका पता लगते ही तमाम लोगों ने इसका वीडियो वायरल किया था। तब भी एक्सप्रेस वे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तमाम सवाल उठे थे। वहीं आननफानन में कार्रवाई करते हुए एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाली कंपनी समेत कई को नोटिस जारी किए गए थे। कई ठेकेदारों की फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

14 अप्रैल को पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था

आपको बता दें करीब ढाई महीने पहले 14 अप्रैल 2026 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर आकर इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, जिसके बाद से ही इस पर गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं। लेकिन महज कुछ महीनों के भीतर ही इसकी क्वालिटी की पोल खुलने लगी है। जो वाकई में कई बड़े गंभीर सवाल खड़े कर रही है, कि जिस एक्सप्रेसवे को लेकर उद्घाटन से पहले कई बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। असल में उसकी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...