Wednesday, November 25, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने तबादला एक्ट की धारा-27 के तहत बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। अब तक तीन हजार से अधिक शिक्षक अपने स्थानांतरण की मांग को लेकर आवेदन कर चुके हैं। फिलहाल विभाग इन आवेदनों के साथ जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच में जुटा है। माना जा रहा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद तबादलों को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी आवेदनों और उनसे जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन एवं संकलन पूरा होने के बाद प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति आवेदनों की समीक्षा करेगी और पात्र शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 

सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में सबसे ज्यादा आवेदन

शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, प्रवक्ता संवर्ग में कुल 309 शिक्षकों ने धारा-27 के तहत तबादले के लिए आवेदन किया है। इनमें सामान्य संवर्ग के 284 और महिला संवर्ग की 25 शिक्षिकाएं शामिल हैं। वहीं, सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में गढ़वाल मंडल से कुल 842 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सामान्य संवर्ग के 766 और महिला संवर्ग के 76 आवेदन शामिल हैं। दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल से इस संवर्ग में तबादले के लिए 1,116 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 1,007 सामान्य संवर्ग और 109 महिला संवर्ग की शिक्षिकाएं हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में भी एक हजार से अधिक शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है।

 

बीमार शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग
तबादलों की प्रक्रिया के बीच शिक्षक संगठनों ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली का कहना है कि कई शिक्षक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। ऐसे शिक्षकों को धारा-27 के तहत स्थानांतरण का लाभ दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें इलाज और पारिवारिक परिस्थितियों के लिहाज से राहत मिल सके।

 

 

आचार संहिता से पहले तबादला सूची जारी करने की मांग
शिक्षक संगठनों का कहना है कि पिछले चार से पांच वर्षों से धारा-27 के तहत आवेदन तो मांगे जा रहे हैं, लेकिन शिक्षकों के तबादले नहीं हो पा रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा ने सरकार से चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले तबादला सूची जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को अब और परेशान नहीं किया जाना चाहिए और शासन को जल्द निर्णय लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन की...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर...

गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना...

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

चमोली। उत्तराखंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अगले छह महीनों...

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद...

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री   पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने...