Wednesday, November 25, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के विकास कार्यों एवं राज्य की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों तथा स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को गीत-संगीत एवं दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ की थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उत्तरोत्तर प्रगति एवं विकास की नई संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन की...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर...

गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना...

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

चमोली। उत्तराखंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अगले छह महीनों...

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद...

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री   पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने...