Wednesday, November 25, 2026
Home उत्तराखंड चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस

चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में महिलाओं के खातों में डाले तथा योजना का लाभ प्रदेश की प्रत्येक महिला को दे-कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा सरकार की ओर से घोषित दीदी-वैणी योजना को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने योजना को चुनावी लाभ लेने की कोशिश करार दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता और लाभार्थियों के चयन पर आपत्ति जताई।

 

गणेश गोदियाल बोले- महिलाओं के सम्मान के नाम पर चुनावी दांव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं के खातों में पहले 10-10 हजार रुपये और चुनाव के बाद फिर 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की वास्तविक पहल नहीं, बल्कि सत्ता में वापसी के लिए उठाया गया कदम है। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी की ओर से दीदी-वैणी योजना को चुनाव में गेम चेंजर बताना सरकार की सोच को उजागर करता है। जब सरकार के मंत्री ही किसी योजना को चुनाव का गेम चेंजर बता रहे हैं तो इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की प्राथमिकता महिला कल्याण से अधिक चुनावी जीत है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले एक साल से आशंका जता रही थी कि भाजपा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को नकद धनराशि देने की योजना घोषित कर सकती है। अब सरकार की घोषणा से कांग्रेस की आशंका सही साबित होती दिखाई दे रही है। गोदियाल ने कहा कि सरकार वास्तव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती तो पांच साल तक हर महीने उनके खातों में सम्मान राशि भेजती। चुनाव नजदीक आते ही महिलाओं की याद आना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

 

हरीश रावत ने पूछा- बाकी महिलाओं को योजना से क्यों रखा बाहर?

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीदी-वैणी योजना के लाभार्थियों की संख्या को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना के लिए केवल 5 लाख 23 हजार महिलाओं का चयन किया है, जबकि प्रदेश में करीब 43 लाख 7 हजार बालिग महिलाएं हैं। इनमें लगभग 19 लाख 7 हजार 974 महिलाओं के बैंक खाते खुले हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रदेश की बाकी महिलाओं को इस योजना से क्यों वंचित रखा जा रहा है? यदि योजना महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा के लिए है तो इसका लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलना चाहिए।

हरीश रावत ने सरकार से मांग की कि चुनाव के बाद दी जाने वाली 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त भी दिसंबर महीने में ही महिलाओं के खातों में भेजी जाए। इसके साथ ही योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाकर प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जाए।

 

प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी मामले को लेकर भी घेरा

प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर महिला सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा दीदी-वैणी योजना के जरिए महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अब तक मामले में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने से बचती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में हार की आशंका के चलते भाजपा जनता के टैक्स के पैसे से चुनावी लाभ लेने और महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस सरकार बनने पर हर महीने महिला सम्मान राशि देने का वादा

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल चुनावी घोषणाओं या एकमुश्त आर्थिक सहायता से सुनिश्चित नहीं किया जा सकता। इसके लिए स्थायी आर्थिक सुरक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगार परिवारों को रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रदेश की सभी महिलाओं को हर महीने महिला सम्मान राशि दी जाएगी, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें और सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें।

 

संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, प्रदेश मीडिया कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक पंखुड़ी पाठक और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन की...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर...

गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना...

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

चमोली। उत्तराखंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अगले छह महीनों...

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद...

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री   पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने...