Wednesday, November 25, 2026
Home उत्तराखंड कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने की धार्मिक परंपरा है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। सोमवार रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में उन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

 

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

दिल्ली और मेरठ की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। इन वाहनों की पार्किंग बैरागी कैंप, बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में निर्धारित की गई है। यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों को नगलाइमरती से लक्सर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक और श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

 

देहरादून जाने वाले वाहनों का रूट बदला

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से देहरादून जाने वाले वाहनों को भीड़ बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिहारीगढ़ और मोहंड के रास्ते देहरादून-ऋषिकेश भेजा जाएगा। वहीं, दिल्ली-मेरठ से देहरादून जाने वाली बसें रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल टैक्स, बिहारीगढ़ और मोहंड होकर गुजरेंगी।

 

मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वालों के लिए रूट

मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार पहुंचने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी के रास्ते आएंगे। इनके लिए नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में व्यवस्था की गई है। इस रूट से आने वाले बड़े वाहनों को भी डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

 

ऋषिकेश और देहरादून से आने वाले वाहनों की व्यवस्था

देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहन नेपाली फार्म और रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इनके लिए लालजीवाला पार्किंग निर्धारित की गई है। हरिद्वार से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन रायवाला, चंडी चौक और एनएच-344 के रास्ते रवाना होंगे। वहीं, नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को रायवाला, चंडी चौक और श्यामपुर होकर भेजा जाएगा।

 

ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा के लिए भी लागू रहेंगे प्रतिबंध

स्नान पर्व के दौरान शहर में ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के संचालन को लेकर भी रूट निर्धारित किए गए हैं। देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम को यातायात का दबाव बढ़ने पर जयराम मोड़ तक ही आने की अनुमति होगी। ज्वालापुर और जटवाड़ा पुल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। कनखल जाने वाले वाहनों को तुलसी चौक से यू-टर्न लेना होगा। बीएचईएल की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम भगत सिंह चौक, टिबड़ी फाटक, पुराने रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

इसके अलावा ललतारौ पुल से शिवमूर्ति चौक तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी समेत सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बैरागी कैंप पार्किंग से आने वाले ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक जाकर यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे। देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक के अंदर तक ई-रिक्शा और ई-ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन की...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर...

गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना...

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

चमोली। उत्तराखंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अगले छह महीनों...

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद...

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री   पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने...