Wednesday, November 25, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा...

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री

 

पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने के बाद सम्पत्ति देवी ने परिस्थतियों को अवसर में बदला और मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का आधार बना लिया। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम देवल निवासी सम्पत्ति देवी आज गांव में ही मुर्गी पालन की मदर यूनिट संचालित कर रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग और अपने निरंतर प्रयासों से उन्होंने छोटे स्तर पर शुरू किए गए काम को स्वरोजगार के व्यवस्थित उद्यम का रूप दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़कर सम्पत्ति देवी ने अपनी उद्यमशीलता की मिसाल पेश की है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उनके पति नागेन्द्र सिंह दिल्ली से गांव लौटे। इसके बाद परिवार ने शहर की ओर वापस जाने के बजाय गांव में ही रोजगार का साधन विकसित करने का निर्णय लिया। राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह की सदस्य सम्पत्ति देवी ने पति के सहयोग से सीमित संसाधनों में मुर्गी पालन शुरू किया। शुरुआती अनुभवों से काम को आगे बढ़ाने का हौसला मिला और उन्होंने इसे बड़े स्तर पर संचालित करने की योजना बनायी।

उनके इस प्रयास को विस्तार देने में ग्रामोत्थान परियोजना का सहयोग महत्वपूर्ण साबित हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई। इसमें डेढ़ लाख रुपये बैंक ऋण, 75 हजार रुपये परियोजना अनुदान तथा 75 हजार रुपये लाभार्थी अंशदान शामिल है। इस धनराशि से उन्होंने मुर्गियों के लिए सुरक्षित शेड तैयार किया और उन्नत नस्ल के चूजों, दाना-पानी तथा आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की। आज उनकी मदर यूनिट में लगभग 300 से 400 मुर्गियां और 100 चूजे हैं। इकाई से प्रतिदिन औसतन 2,500 रुपये की बिक्री हो रही है, जिससे मासिक बिक्री करीब 75 हजार रुपये तक पहुंच रही है। दाना, दवा, बिजली और अन्य संचालन खर्चों के बाद उन्हें लगभग 18,750 रुपये प्रतिमाह का शुद्ध परिचालन लाभ प्राप्त हो रहा है।

ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट के अनुसार, सम्पत्ति देवी का उद्यम ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं का अच्छा उदाहरण है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव और परियोजना के वित्तीय सहयोग से उन्हें अपने व्यवसाय को व्यवस्थित रूप देने में मदद मिली है। उनका यह प्रयास अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्थानीय संसाधनों के आधार पर आजीविका के साधन विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। दिल्ली से गांव लौटकर रोजगार की तलाश करने के बजाय खुद रोजगार खड़ा करने का सम्पत्ति देवी का निर्णय आज उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बन रहा है। उनकी कहानी बताती है कि सही दिशा, मेहनत और संस्थागत सहयोग मिले तो गांव में रहकर भी उद्यमिता की राह बनाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया...

चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी महिलाओं को मिले ₹10 हजार की सम्मान राशि- कांग्रेस चुनाव के बाद दी जाने वाली धनराशि भी दिसम्बर माह में...

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में...

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।...

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन की...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर...

गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना...

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

चमोली। उत्तराखंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अगले छह महीनों...

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद...

दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मदर यूनिट, प्रतिदिन हो रही करीब 2,500 रुपये की बिक्री   पौड़-  कोरोना काल में दिल्ली से गांव लौटने...