Wednesday, August 12, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को फिर घेरा आपदा पर

प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को फिर घेरा आपदा पर

  • सिलक्यारा टनल रेस्क्यू आपरेशन की आड़ में नवयुग कम्पनी को क्लीन चिट की तैयारी तो नहीं ?
  • प्रदेश में टनल आपदा के कोई इंतजाम नहीं , सिलक्यारा में खुली पोल।
  • प्रदेश में चल रही सभी परियोजनाओं में निर्माणाधीन टनलों का सेफ्टी ऑडिट करवाये सरकार.।
  • सभी श्रमिकों को मिले दस लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि व रैट होल ड्रिलर्स व अन्य सभी बचाव अभियान टीम सदस्यों को भी सरकार करे सम्मानित।

-सूर्यकांत धस्माना

 

सिलक्यारा टनल में आई आपदा में फंसे 41 मजदूरों के सफल रैस्क्यू ऑपरेशन के बाद रैस्क्यू आपरेशन की सफलता के लिए अभियान में जुटे सभी लोगों व सुरक्षित निकल आये श्रमिकों को बधाई देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने केंद्र व राज्य सरकार पर आपदा के पूर्वानुमान न लगा पाने व उसकी कोई भी तैयारी न रखने का आरोप जड़ते हुए कहा कि इससे बड़े आश्चर्य की बात क्या हो सकती है कि जिस प्रदेश में 900 किलोमीटर की चार धाम आल वेदर रोड महापरियोजना चल रही हो, जहां ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक 110 किलोमीटर की दर्जनों टनल वाली रेल परियोजना निर्माणाधीन हो और जिस प्रदेश में दर्जनों पन बिजली परियोजनाएं जिनमें भूमिगत टनल बन रहीं हैं उस प्रदेश के पास टनल में रैणि (चमोली) या सिलक्यारा टनल जैसी आपदा से निपटने के कोई इंतजाम न हों।

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रेस को सम्बोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की पोल रैणी व सिलक्यारा आपदाओं ने पूरी तरह खोल कर रख दी है। श्री धस्माना ने कहा कि रैणि में तो किसी को बचाया ही नहीं जा सका किंतु सिलक्यारा में सेना और रैट होल ड्रिलर्स की समझदारी से जो काम 16 दिनों में संभव नहीं हो पाया वो काम रैट होल ड्रिलर्स ने 24 घण्टों में कर दिखया। प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अगर दूसरे दिन ही मौके पर पहुंच गए होते तो जो काम आठवें दिन शिर हुआ वो दूसरे दिन ही हो जाता और यह रैस्क्यू आपरेशन आधे से भी कम समय में पूरा हो जाता।
धस्माना ने कहा कि रैस्क्यू आपरेशन की सफलता के शोर में सिलक्यारा आपदा के असली दोषी बचने नहीं चाहिये जिनकी गलती के कारण यह सब हुआ।

 

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से व राज्य सरकार से यह पूछना चाहती है कि सिलक्यारा टनल की स्वीकृति के उस प्रस्ताव जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता वाली बैठक में पास हुआ था जिसमें स्पष्ट रूप से “एस्केप पैसेज” के जिक्र था उस पर अमल क्यों नहीं किया गया ?  धस्माना ने कहा कि टनल बंनाने वाली नवयुग कम्पनी के खिलाफ अब एस्केप पैसेज न बनाने की लापरवाही पर एफआईआर क्यों नहीं कि गयी। श्री धस्माना ने कहा कि रैस्क्यू आपरेशन में नवयुग कम्पनी की क्या भूमिका रही यह बात भी महत्वपूर्ण है व इस कम्पनी के मालिक कौन हैं व इसकी क्या पृष्ठभूमि है यह भी जनता को पता होनी चाहिए।

एआईसीसी सदस्य  धस्माना ने कहा कि 18 दिन देश की एक बड़ी परियोजना में आई मानव जनित आपदा में फंसे लोगों को जो ज़िंदगी और मौत की जंग में जीत कर जीवित निकले हैं उनको राज्य सरकार द्वारा मात्र एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिया जाना उचित नहीं है, श्री धस्माना ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह नवयुग कम्पनी के एकाउंट से सभी 41 श्रमिकों को दस दस लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दे।

धस्माना ने कहा कि बचाव अभियान में लगे सभी सदस्यो व विशेष रूप से रैट होल ड्रिलर्स को भी सम्मानित किया जाना चाहिए। धस्माना ने मांग करी कि राज्य में चल रही चार धाम आल वेदर रोड परियोजना , ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना व निर्माणाधीन सभी पन बिजली परियोजनाओं में निर्माणाधीन सभी टनलों का सेफ्टी ऑडिट करवाया जाए ।

RELATED ARTICLES

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए

हल्द्वानी:  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी एवं...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का...

ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर गहरे हादसे का शिकार हो गई। ताकुला पुरानी चुंगी के पास...

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय...

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...