Wednesday, June 17, 2026
Home राष्ट्रीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी का आवारा कुत्ता पकड़ो अभियान, पहले...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी का आवारा कुत्ता पकड़ो अभियान, पहले दिन ही विरोध से पड़ी मुश्किल

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। हालांकि, पहले ही दिन निगम की टीमों को लोगों के भारी विरोध और गुस्से का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर स्थानीय निवासियों और पशु-प्रेमियों ने न केवल कर्मचारियों को रोक दिया बल्कि पहले से पकड़े गए कुत्तों को छुड़वा भी लिया। विरोध इतना तीव्र रहा कि कई इलाकों में एमसीडी की टीम खाली हाथ लौट गई।

एमसीडी वाहनों में तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ जगहों पर गुस्साए लोगों ने एमसीडी के वाहनों में तोड़फोड़ तक कर दी। सिविक सेंटर मुख्यालय से चलाए गए इस अभियान के तहत निगम ने लगभग एक दर्जन कुत्ते पकड़े, लेकिन आवासीय कॉलोनियों में जाते ही विरोध तेज हो गया।

“यह अमानवीय है” – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक कुत्तों को पकड़कर कैद करना अमानवीय कदम है। पशु-प्रेमियों का तर्क है कि अब तक की नीति के अनुसार कुत्तों की नसबंदी कर उन्हें उनके पुराने इलाकों में छोड़ा जाता था, लेकिन इस बार उन्हें स्थायी रूप से केंद्रों में रखना निर्दयता है।

“हम अदालत के आदेश का पालन कर रहे हैं” – एमसीडी

वहीं, एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई कर रहे हैं। आदेश के तहत अब पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी के बाद सड़कों पर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि निगम के नियंत्रण वाले केंद्रों में रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 800 से अधिक कुत्ते पकड़कर केंद्रों में शिफ्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। बकरीद के...

‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को दी शुभकामनाएं देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व...

नीट नहीं नीलामी है भाजपा की कारस्तानी है: आलोक शर्मा 

आज प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर सरकार पर तीखा हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...